होम / Yogi gave Confidence to Women : योगी ने महिलाओं को दिया भरोसा, आधी आबादी के लिए काम कर रही सरकार

Yogi gave Confidence to Women : योगी ने महिलाओं को दिया भरोसा, आधी आबादी के लिए काम कर रही सरकार

• LAST UPDATED : December 21, 2021

इंडिया न्यूज, प्रयागराज।

Yogi gave Confidence to Women : महिला सहायता समूहों के कार्यक्रम ‘मातृ शक्ति का सम्मान, को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत जमीनों का हक और घर दिए जा रहे हैं। गांव में सखी योजना के माध्‍यम से महिलाओं को सशक्‍त किया जा रहा है। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में आधी आबादी के लिए बहुत से काम हुए हैं। उन्हें सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भर बनाने तक के लिए कई कार्य हुए हैं।

आधी आबादी को मिला सम्मान (Yogi gave Confidence to Women)

आज मैं कह सकता हूं कि आधी आबादी इस हक का सम्मान पाने के लिए 2014 के बाद वह देखने को मिला है। घर की महिलाओं का अकाउंट खुला। अब पोषाहार मिलने में भी दिक्कत नहीं होती। सीएम योगी ने महिलाओं के लिए चलाई गई सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आधी आबादी के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

महिलाओं को मोदी ने दिए 1000 करोड़ (Yogi gave Confidence to Women)

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में 1.60 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 1,000 करोड़ ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 202 टेक होम राशन प्लांट का भी शिलान्यास किया।

(Yogi gave Confidence to Women)

Also Read : BJP Leader Ram Iqbal Singh Reached SP : सपा में पहुंचे भाजपा नेता राम इकबाल सिंह, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox