होम / Yogi Government Minister’s Taunt : योगी सरकार के मंत्री का तंज, कांग्रेस का घोषणा पत्र को बताया झूठा

Yogi Government Minister’s Taunt : योगी सरकार के मंत्री का तंज, कांग्रेस का घोषणा पत्र को बताया झूठा

• LAST UPDATED : December 9, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Yogi Government Minister’s Taunt : यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है। उनका घोषणा पत्र झूठा है। (Yogi Government Minister’s Taunt)

प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं। रजा ने कहा कि पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। यहां तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए, अपने परिवार को बचाने के लिए यहां वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं। उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।

पहली महिला पीएम व सीएम कांग्रेस ने ही दिया (Yogi Government Minister’s Taunt)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। (Yogi Government Minister’s Taunt)

इतना ही नहीं स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सहृदय होती हैं। राजनीति में भी यह सहृदयता आए। महिलाओं की भागीदारी बढ़े, इसलिए कांग्रेस ने उनके लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है।

(Yogi Government Minister’s Taunt)

Also Read : Yogi Again on a Two Day Visit to Gorakhpur : योगी फिर गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे साथ

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox