Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatInternational Yoga Day 2023: दूसरों की तरह अगर आपको भी अक्सर...

International Yoga Day 2023: दूसरों की तरह अगर आपको भी अक्सर हो जाता है तनाव तो करें ये 3 योगासन, Stress हो जाएगा छूमंतर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),International Yoga Day 2023: योगा या व्यायाम करने से शरीर को अंदरूनी रूप से भी बहुत फायदा मिलता है और बाहरी रूप से भी मिलता है। योग माइंड को शांत करने के लिए भी किया जाता है और साथ ही योगा सांस को कंट्रोल करने के लिए भी अच्छा है। आज हम आपको कई ऐसे योगा पोश्चर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो तनाव को (Stress) दूर करने में काम आते हैं। इन योगासन को कम करने के लिए रिलैक्सेशन महसूस होती है और नर्वस सिस्टम को भी आराम मिलता है। आज हम आपको 3 ऐसे योगा के बारे में बताने वाले हैं। जिसे करे आप अपने मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं।

बालासन योग

बालासन हर किसी के लिए आसानी से किया जा सकने वाला आसन है। जिसे करने में न तो आपको और न ही आपके शरीर को कोई कष्ट उठाना पड़ेगा। इस आसन को अगर आप करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले जमीन पर घुटने मोड़कर बैठ जाइए। अब पीठ को सामने की तरफ झुकाइए। अपने सिर को जमीन पर रखेिए और दोनों हाथों को सामने की तरफ फैला लीजिए। इस पोज को कुछ देर तक रोकने के बाद सामान्य हो मुद्रा में आ जाइए। इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विपरीतकर्णी आसन

स्ट्रेस कम करने के लिए आप विपरीतकर्णी आसन भी कर सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए दीवार के पास जाकर लेटें। अपने दोनों पैरों को दीवार पर रखेिए। कुछ देर इसी अवस्था में रूकिए और उसके बाद आप फिर से वापस पहले वाली मुद्रा में आ जाइए। इसे करने से आपके शरीर को शांति का एहसास होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है और साथ ही स्ट्रेस कम होने में भी मदद मिलती है।

सुखासन 

सुखासन को अंग्रजी में हैप्पी पोज भी कहा जाता है। सुखासन करने के लिए दोनों पैरों को आलती-पालथी मारकर बैठ जाइए। हाथों को घुटनों पर ध्यान की मुद्रा में रखिए। इस योगासन से शरीर में तनाव कम होता है। अंदरूनी रूप से शरीर बेहतर होने में असर दिखता है और मेडिटेशन के फायदे भी मिलते हैं।

Sonbhadra News: एक तरफ सीएम योगी कहते लाएंगे रामराज्य, लेकिन दूसरी ओर अधिकारी व कर्मचारी हैं भ्रष्टाचार में लिप्त, आप भी पढ़िए और देखिए

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular