Thursday, July 4, 2024
HomeAasthaJanmashtami 2023: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अलग अलग झांकी बना आकर्षण का...

Janmashtami 2023: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अलग अलग झांकी बना आकर्षण का केंद्र, प्रसाद वितरण के लिए तमाम पुलिस के जवान लगे

- Advertisement -
India News (इंडिया न्यूज़), Janmashtami 2023: धर्म नगरी काशी समेत देश में श्री कृष्ण के जन्म उत्सव की तैयारी जोरों पर है। वाराणसी के इस्कॉन मंदिर में भक्त सुबह से ही श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं। भक्त भजन कीर्तन गीत नृत्य कर श्री कृष्ण जन्म उत्सव के रंग में डूबे हुए देखने को मिल रहे हैं। पूरा देश कृष्ण मय देखने को मिल रहा है, चारो ओर हरे कृष्णा की धुन सुनेने को मिल रहा वही भक्त नृत्य कर अपने उत्साह में है।

अलग अलग झांकी आकर्षण का केंद्र बनी

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अलग अलग झांकी आकर्षण का केंद्र बन रही है। जी हां गोरखपुर सहित पुरे देश प्रदेश में आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव को धूम से मनाया जा रहा है। कल ग्रहस्त यानी घरों में रहने वाले लोगों ने धूम धाम से कृष्ण भगवान के जन्मदिन को मनाया, और आज साधू यानी मंदिरों पुलिस लाइन जैसे तमाम जगहों पर श्री कृष्ण के जन्म को धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। पुलिस लाइन हो या फिर जलकल या जीआरपी सहित तमाम जगहों पर शाम से श्रधालुओ का तांता लगना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर बैरिगेटिंग करके व्यवस्था मुकम्मल की गई है।

प्रसाद वितरण करने के लिए तमाम पुलिस के जवान लगे

पुलिस लाइन में बकायदा प्रसाद वितरण करने के लिए तमाम पुलिस के जवान लगे हुए है, और वो प्रसाद पैकिंग का काम कर रहे है। गोरखपुर के जल कल और पुलिस के साथ अलग अलग घरों में भी एक से एक अलौकिक झांकी नजर आई। कहीं यशोदा माता कृष्ण को दौडाते झांकी, कहीं पहाड़ो से गिरते पानी, गुफा से निकलता ट्रेन, माखन खाते कृष्ण की झांकी और कही नन्द बाबा का भवन जहां श्री कृष्ण की लीला उसकी झांकी, तो कहीं पहाडों पर बैठी माता की झांकी सहित मन को मोहने वाले दृश की झांकी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। जिसको लेकर पुलिस से इसका ग्राउंड से जायजा लिया |

Also Read: Shivpal Yadav: सपा महासचिव बोले- 2024 के चुनाव में बीजेपी पार्टी के लोग यहां से हट जायेंगे, इंडिया और…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular