Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशJhansi: छेड़खानी से बचने के लिए दो मंजिला छत से कूदी युवती,...

Jhansi: छेड़खानी से बचने के लिए दो मंजिला छत से कूदी युवती, अब जिंदगी-मौत से जूझ रही

- Advertisement -

Jhansi

इंडिया न्यूज, झांसी (Uttar Pradesh)।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 20 साल की युवती छेड़खानी से बचने के लिए दो मंजिला मकान से कूद गई। युवती के पैर, हाथ और पसली में फ्रैक्चर आया है। हालत बेहद नाजुक है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घर पर अकेली थी युवती
आरोप है कि एक दबंग आरोपी एक व्यक्ति के घर में शराब के नशे में घुस गया। उस समय घर में केवल 20 वर्षीय लड़की थी। जानकारी के अनुसार आरोपी युवती से छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा तो युवती छत पर से नीचे कूद गई। यह देखकर आरोपी भाग गया।

सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
सूचना मिलते ही परिजनों ने थाना कटेरा में सूचना दी। थानाध्यक्ष कटेरा अनुराग अवस्थी ने मौके पर से तत्काल घायल युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पर भेजा। जहां से उसे झांसी रिफर किया गया है। बताया जाता है कि युवती के हाथ, पैर, पसली में फ्रैक्चर हो गया है। जिसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लाया गया। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने युवती को झांसी रिफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: Double Reservation: अध्यापक भर्ती परीक्षा में हो रहा डबल आरक्षण, हाई कोर्ट ने की सुनवाई

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular