Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशJOB: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 2023...

JOB: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 2023 में 49 हजार पदों के लिए निकलेगी भर्ती

- Advertisement -

JOB

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। कंप्टीशन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुखद खबर है। यूपी में अगले साल 2023 में योगी सरकार करीब 49 हजार पदों पर नौकरी निकालने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा तलब किया है।

योगी सरकार साल 2023 में 14 हजार मेडिकल और पैरामेडिकल स्टॉफ की भर्ती करेगी। इसके लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में 14 हजार पदों के सृजन की मंजूरी सरकार ने दे दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 35 हजार सिपाहियों की भर्ती करेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • नागरिक पुलिस- 26200 पद
  • पीएसी में सिपाही- 8500 पद
  • फायरमैन- 1057 पद

इन पदों के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बता दें कि सीएम योगी ने 2023 तक सभी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा था। यह भी कहा थ कि जल्द इन खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

यह भी पढ़ें: यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, आरक्षण में हुआ फेरबदल 

Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular