होम / Akanksha Dubey:आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने में दिया धरना, कहा खुद को खत्म कर दूंगी आरोपी की गिरफ्तारी हो

Akanksha Dubey:आकांक्षा दुबे की मां ने सारनाथ थाने में दिया धरना, कहा खुद को खत्म कर दूंगी आरोपी की गिरफ्तारी हो

• LAST UPDATED : March 31, 2023

(Uttar Pradesh)  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का जो मामला है। दिन पर दिन उलझता ही जा रहा है। बीते दिन आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपने परिवार वालों के साथ सारनाथ थाने जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आकांक्षा की मां थाने में धरने में बैठी है। उनकी मां का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो थाने में ही खुद को खत्म कर लेगी।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर परेशान परिवार वालों ने औऱ जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सारनाथ थाने में धरना दिया। उनका आरोप है कि मौत के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनके आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आकांक्षा की मां का कहना है कि पुलिस समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। उन्होेंने इल्जाम लगाया है कि समर सिंह ने पुलिस को पैसे दिए है इसलिए गिरफ्तार अभी तक नहीं किया गया है। उनका कहना है किवीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ?

सीएम को गुहार कर चुृंकी है

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। समर सिंह घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक  और उसके सहयोगी संजय सिंह पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रही हैं। उनके बयान के आधार पर सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

 

समर और संजय है गायब

बता दें कि घटना के बाद से समर सिंह और संजय सिंह गायब है। आकांक्षा की मां ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने सीएम योगी से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती है।

 

आकांक्षा की मां ने रोते हुए बताया कि मेरी बेटी को अभी बहुत आगे जाना था। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। अब मेरा ध्यान कौन रखेगा। मेरा कौन सहारा बनेगा। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आते क्यों नही है। बताते क्यों नहीं है कि क्या हुआ था। उनका कहना है कि उनकी बेटी उनसे छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। यदि पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox