होम / Chnadrayan-3: रॉकेट वुमन के कंधो पर है चंद्रयान -3 मिशन को लीड करने की जिम्मेदारी, आखिर कौन हैै ये रितु करिधाल…..

Chnadrayan-3: रॉकेट वुमन के कंधो पर है चंद्रयान -3 मिशन को लीड करने की जिम्मेदारी, आखिर कौन हैै ये रितु करिधाल…..

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chnadrayan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि इस मिशन को सामने से लीड कर रही हैं लखनऊ की ‘रॉकेट वुमन’ नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव। आपको बताते है कि कौन हैं ऋतु करिधाल, और क्यों उन्हें इस अहम मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रितु चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर

लखनऊ की महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी दी गई है। सीनियर महिला वैज्ञानिक डॉ. रितु चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। लखनऊ की रहने वाली ऋतु ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से जानी जाती है विज्ञान की दुनिया में भारतीय महिलाओं में  मिसाल हैं।

ऋतु मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर

मंगलयान मिशन में अपनी कुशलता दिखा चुकीं ‘रॉकेट वुमन’ ऋतु चन्द्रयान-3 के साथ कामयाबी की एक और उड़ान भर रही है। ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को चंद्रयान-3 की जिम्मेदारी पहले के मिशन में उनकी भूमिका को देखते हुए ही सौंपी है। ऋतु मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। लखनऊ की वैज्ञानिक डॉ. रितु उस समय चर्चा में आईं, जब चन्द्रयान-मिशन 2 में उन्होंने मिशन डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी।

‘रॉकेट वुमन’ के नाम से मशहुर

ऋतु करिधाल श्रीवास्तव की परवरिश राजधानी लखनऊ में हुई हैं। रितु ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में M.SC की है। विज्ञान और अंतरिक्ष में रुचि को देखते हुए ऋतु ने इसके बाद बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में एडमिशन लिया। इसके बाद ऋतु ने ISRO में नौकरी की शुरुआत की। एयरोस्पेस में विशेषज्ञता हासिल करने वाली ऋतु करिधाल का पूरा करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। 2007 में ऋतु को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी मिला है। अलग-अलग मिशन में उनकी भूमिका को लेकर देश के प्रमुख अंतरिक्ष विज्ञानियों में उनका नाम भी सम्मलित है। ऋतु को ‘रॉकेट वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है।

Also Read: Uniform Civil Code: जल्द उत्तराखंड में UCC हो सकती है लागू, ड्राफ्ट हुआ तैयार, मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा सत्र…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox