होम / CM Yogi: मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, ‘ऐसी कोई घटना नहीं हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों’

CM Yogi: मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, ‘ऐसी कोई घटना नहीं हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों’

• LAST UPDATED : July 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है जिसमें उन्होंने सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने और सम्मान देने पर बात कही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान ‘ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों’। उन्होंने यह बात एक समीक्षा बैठक के दौरान कही, जिसमें बाढ़ के कारण उत्पन्न हालात पर चर्चा हो रही थी। चर्चा में आगे मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आम जनता और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गठित टीम के साथ लगातार समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएं और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

Read More: Yogi Govt: ताजियों की ऊंचाई 54 नहीं 10 फीट तक, ताजियेदारों ने भी जताई सहमति

24 घंटे के भीतर सहायता मिलेगी

बैठक के दौरान योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान सभी को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और समाज में सद्भावना बनी रहे। इसके साथ ही पीड़ितों के लिए 24 घंटे मदद जारी रहेगी और प्रत्येक परिवारों तक 24 घंटे के अंदर सहायता पहुंचाई जाएगी। आपको बता दें कि बाढ़ ने कई लोगों के जीवन में भूचाल मचा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान लोगों को एकजुटता और शांति बनाए रखने का संदेश देता है।

Read More: UP Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, ’24 घंटों में मिले सहायता’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox