होम / Dengue Patient Platelet: डेंगू होने पर ना हो प्लेटलेट्स की कमी से परेशान, यहां जानें कैसे पाए इससे निजात

Dengue Patient Platelet: डेंगू होने पर ना हो प्लेटलेट्स की कमी से परेशान, यहां जानें कैसे पाए इससे निजात

• LAST UPDATED : August 31, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Dengue Patient Platelet: बारिश के मौसम में अधिकतर लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। बारिश के मौसम में डेंगू तेजी से बढ़ने लगया है। बता दे कि डेंगू होने से लोगों में सबसे पहले बुखार के लक्षण देखे जाते है। बुखार के कारण लोगों में खुन की कमी हो जाती है और प्लेटलेट्स काउंट में भी कमी देखने को मिलती है। डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने का नौबद भी आ जाती है

जल्द प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय 

गिलोय 

आयुर्वेद में गिलोय से बहुत सी बीमारियों का इलाज होता है, डेंगू की समस्या में भी गिलोय का सेवन करने से बीमारी में  फायदेमंद साबित होता है। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए गिलोय को पानी में उबालकर पीने से जल्द इससे राहत मिलती है। बता दे की बाजार में गिलोट की टेबलेट भी मिलता हैं।

पपीते के पत्ते

डेंगू के मरीजों के शरीर में प्लेटलेट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते बहुत महत्तपुर्ण साबित होता हैं। पपीते के पत्तों में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर में जाकर प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इन्हें छानकर रस अलग कर लें। पपीते के पत्तों का रस कड़वा होता है लेकिन इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ता हैं।

आंवला 

विटामिन सी से भरपूर आंवला भी शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। आंवला के सेवन से इम्यूनिटी  बूस्ट होती है। आंवले को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आंवला का जूस पी सकते हैं या फिर इसके पाउडर बनाकर भी इसको पी सकते हैं।

व्हीटग्रास 

व्हीटग्रास की गिनती सुपरफूड्स में होती है, इसमें अमीनो एसिड, विटामिन और खनिजों पाया जाता है। शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी व्हीटग्रास का सेवन कर सकते हैं। घर में व्हीटग्रास का जूस बना सकते हैं या फिर इसके पाउडर को पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

ALSO READ: Land On The Moon: बीजेपी के इस नेता ने खरीदी चांद पर एक एकड़ जमीन, बेटे के नाम कराई रजिस्ट्री, बोले- बेटा चांद के टुकड़े जैसा है इसलिए..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox