Do these Measures with Secrecy on Holi 2022 : होली के दिन चुपचाप करें ये उपाय, हर समस्या का हो जाएगा समाधान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Do these Measures with Secrecy on Holi 2022 : होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर ये त्योहार मनाया जाता है। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग होलिका दहन करते हैं और उसके बाद रंगों की होली खेलकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। ये दिन बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन अगर समस्या के हिसाब से कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो किसी भी परेशानी से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर कोई रोगी ठीक न हो पा रहा हो तो (Do these Measures with Secrecy on Holi 2022)

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति काफी समय से बीमार है और उपचार के बावजूद वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पा रहा है, तो होली के दिन बिना कटे हुए पान, लाल गुलाब और बताशे लेकर बीमारी व्यक्ति के शरीर पर 31 बार घुमाएं। इसके बाद इन चीजों को किसी चौराहे पर रख दें। लेकिन ये उपाय इतनी गोपनीयता से करें, कि कोई आपको देख न पाए। माना जाता है कि इससे कुछ समय बाद रोगी की स्थिति में सुधार होने लगेगा।

घर की समस्याएं खत्म नहीं होतीं (Do these Measures with Secrecy on Holi 2022)

किसी किसी का जीवन बहुत संघर्षों से भरा होता है। एक समस्या जाती नहीं, कि दूसरी आने को तैयार रहती है। ऐसी स्थिति में आप होली की रात को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक लगाएं और प्रभु से हर समस्या को दूर करने की प्रार्थना करें। इससे काफी लाभ मिलता है। अगर आपके घर में किसी न किसी कारण बेवजह खर्चे लगे रहते हैं तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। इस दौरान में धन हानि को रोकने की बात कहें। दीपक बंद होने पर उठाकर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें।

टोटके का प्रभाव नि​ष्क्रिय करने के लिए (Do these Measures with Secrecy on Holi 2022)

अगर आप पर किसी ने टोना टोटका किया है, तो उसका प्रभाव दूर करने के लिए होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन इन कौड़ियों को निकालें और नीले कपड़े में बांधकर इसे पानी में प्रवाहित कर दें। अगर आपके घर में आर्थिक तंगी है तो होली के दिन नारायण और माता लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और उनकी विधिवत पूजा करें। सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रभु से अपनी समस्या कहें और उसे दूर करने की प्रार्थना करें। इसके बाद पशुओं और जरूरतमंदों को दान करें।

(Do these Measures with Secrecy on Holi 2022)

Also Read : Lord Shiva Played Holi with Kanha : शिव ने गोपी रूप में यहां कान्हा संग खेली थी होली, महाशिवरात्रि पर निकलती है पहली चौपाई

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago