होम / DRY Fruits Price: भारत में यहां पर मिलते हैं सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट, जान लीजिए आएगा काम

DRY Fruits Price: भारत में यहां पर मिलते हैं सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट, जान लीजिए आएगा काम

• LAST UPDATED : July 25, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)DRY Fruits Price: सूखे मेवों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में ज्यादा कारगर साबित होते हैं, लेकिन इन्हें डेली डाइट में शामिल करना जेब पर भरी बोझ के समान है। क्योंकि इनकी बाज़ार में कीमत 800 से 1000 रूपये प्रति किलोग्राम होती है। इसलिए काजू बादाम का इस्तेमाल लोग किसी खास दिन या त्यौहार में करते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत में एक ऐसी जगह के बारे में के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर ये सूखे मेवे 30-100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से आपको मिलेंगे।

जामताड़ा ने मिलते हैं सबसे सस्ते काजू

बता दें कि झारखंड में जामताड़ा नाम का एक जिला है, जिसे भारत की फ़िशिंग राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। जो ड्राई फ्रूट्स में काजू को बेहद ही कम कीमत बेचे जाने के लिए जानी जाती है।

नाला गांव झारखंड का “काजू शहर”

दरअसल जामताड़ा शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर नाला नाम का एक गांव है। जिसे झारखंड का काजू के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव में आपको काजू 20 से 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक काजू की खेती उस समय सबके ध्यान में आई जब 2010 में वन विभाग नाला गांव की जलवाऊ को काजू की खेती के लिए सही और उपयोगी पाया था। इसके बाद ही यहां पर काजू की खेती बड़े पैमाने पर शुरू की गई। इसलिए इस गांव के लोग ज्यादातर काजू की खेती करते हैं। अब यहां पर कई भारतीय कंपनियां भी स्थापित हैं।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox