Etawah: घर में घुसे बदमाश! भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर ली महिला की जान

Etawah: (Woman killed by hitting her head with a heavy object) शुक्रवार रात गांव में बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट करने की कोशिश की। वहां कुछ हाथ न लगने पर गांव के किनारे बसे बेगमश्री के घर को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम दिया। 

खबर में ख़ास:-

  • महिला घर में अकेले थीं

  • बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट का प्रयास किया

दरअसल, शुक्रवार रात इटावा जिले में जसवंतनगर के पाठकपुरा गांव में लूटपाट केलिए घर में घुसे बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। जब सुबह गांव के लोगों ने घर में जाकर देखा तो लोगो को घटना की जानकारी मिली । घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा 3 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।

महिला घर में अकेले थीं

शुक्रवार रात बेगमश्री (45) पत्नी इंदल सिंह घर में अकेले थीं। इनके 2 पुत्रों में संदीप कुमार दिल्ली में नौकरी कर रहा है। और छोटा बेटा प्रदीप कुमार कांवर लेकर सिंगरीरामपुर गया था। सुबह गांव के ही गणेश और दिलीप ने जब घर में जाकर देखा तो घटना की जानकारी मिली। मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी कपिल देव और क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान पहुंच गए। फिर उन्होंने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। इसके अलावा खोजी कुत्ता गांव में कुछ दूर खेतों की ओर गया लेकिन फिर भटक गया।

बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट करने का प्रयास किया

बता दें कि, पुलिस को ग्रामीणों ने बताया है कि शुक्रवार रात गांव में बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट करने का प्रयास किया था। वहां कुछ हाथ न लगने पर गांव के किनारे बसे बेगमश्री के घर को अपना निशाना बनाया और घटना को अंजाम दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सर्विलांस, एसओजी और सीओ के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया है।

Also Read:- Dehradun: RTI दायरे में नहीं आएंगे बड़े उद्योगों को दिए जाने वाला प्रोत्साहन, जानें नीति

Ekta Yadav

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago