होम / सोने-चांदी के भाव में आज भी तेजी, जानें ताजा भाव Gold Silver Price 14 April 2022

सोने-चांदी के भाव में आज भी तेजी, जानें ताजा भाव Gold Silver Price 14 April 2022

• LAST UPDATED : April 14, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Gold Silver Price 14 April 2022: आज सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का कारोबार शुरू हो चुका है। कीमती धातुओं सोने के दामों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 49,350 है, जो बीते दिन 49,000 थी।

यानी आज सोने की कीमत में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम का इज़ाफ़ा हुआ है वहीं, लखनऊ में आज सोने की कीमत 49,500 है, जो कल 49,150 थी। वहीं चांदी के दाम (Silver Price) में भी आज उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद आज देश में चंडी की कीमत 67,800 पर बनी हुई है। यानी आज चांदी की कीमत में 1500 रुपये प्रति किलो का इज़ाफ़ा हुआ है। मिस्ड कॉल से पता करें Gold Silver Price

मिस्ड कॉल से पता करें 

Gold Silver Rate में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

Gold Silver Price 14 April 2022

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

(Gold Silver Price 14 April 2022)

Also Read : पेट्रोल-डीजल की कीमतो पर राहत जारी, जानिए आज के रेट्स Petrol Diesel Price Today 14 April 2022

Also Read : थलापति विजय की फिल्म की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन कमाए करोड़ Beast Box Office Collection Day 1

Connect With Us : Twitter Facebook

Also Read : आज शादी के बंधन में बंधेंगे रणवीर-आलिया, नीतू संग ‘वास्तु’ पहुंचीं रिद्धिमा Ranveer Alia will tie the knot today

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox