होम / Gold Silver Price 29 March 2022 सोने-चांदी के दाम में आज आई गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

Gold Silver Price 29 March 2022 सोने-चांदी के दाम में आज आई गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

• LAST UPDATED : March 29, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 

Gold Silver Price 29 March 2022: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने में आ रहा है। वहीं बात करें बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तो गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी दोनों के दाम में जोरदार गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 51,194 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई है, वहीं चांदी का भाव फिसलकर 67,633 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव (Gold Silver Price 29 March 2022)

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

अधिकतर इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी (Gold Silver Price 29 March 2022)

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान (Gold Silver Price 29 March 2022 )

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

(Gold Silver Price 29 March 2022)

Also Read : Petrol Diesel Price Today 29 March 2022 आज फ‍िर बढ़ी पेट्रोल व डीजल की कीमतें, जानिए आज के दाम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox