होम / Gold Silver Price 6 April 2022 सोना-चांदी के दाम में आज भी गिरावट, खरीदने से पहले जानिए आज के भाव

Gold Silver Price 6 April 2022 सोना-चांदी के दाम में आज भी गिरावट, खरीदने से पहले जानिए आज के भाव

• LAST UPDATED : April 6, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Gold Silver Price 6 April 2022: अगर आप इन दिनों सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बिलकुल सही समय है। क्योंकि बीते दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने के दाम में बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है वहीं चांदी की बात की जाए तो दाम एक बार फिर टूट कर निचे आ गया।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत बिना बदलाव के 51,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रही, जबकि चांदी के दाम में 0.22 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग (Gold Silver Price 6 April 2022)

Gold Silver Price 6 April 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान (Gold Silver Price 6 April 2022)

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव (Gold Silver Price 6 April 2022)

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।  

(Gold Silver Price 6 April 2022)

Also Read : Google pay दे रहा 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन, जानिए कैसे मिलेगा लोन

Also Read : Petrol Diesel Price 6 April 2022 : 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox