होम / Gold Silver Price Today 17 March 2022 सोने और चांदी की नई कीमतें जारी, जानिए आज के लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today 17 March 2022 सोने और चांदी की नई कीमतें जारी, जानिए आज के लेटेस्ट भाव

• LAST UPDATED : March 17, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today 17 March 2022 : कीमती धातु के मूल्यों में होने वाले बदलाव के कारणों की भविष्यवाणी करना हमेशा कठिन होता है। होली पर यदि आप सोने और चांदी खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो बता दें कि आज सोने की कीमतों में थोड़ा इजाफा हो गया है। आज सोने की कीमत 0.85 फीसदी उछलकर 51,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी के दाम में आज 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत 68,394 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की चचार्ओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है और यह 100 डॉलर के नीचे आ गया है। बता दें कि आखिरी महीने चांदी ने 74 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छुआ था।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर में (Gold Silver Price Today 17 March 2022)

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी का भाव 500 रुपये से ज्यादा टूटा,  चेक करें नए रेट्स | TV9 Bharatvarsh

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग (Gold Silver Price Today 17 March 2022)

Gold Silver Price Today 17 March 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

(Gold Silver Price Today 17 March 2022)

Also Read : Gold-Silver Rate Today सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी, जानिए आज के रेट्स

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox