होम / Government tax : 13 साल बाद राजधानी में बढ़ सकती गृहकर और जलकर की दरें, जानिए अब कितना देना होगा टैक्स

Government tax : 13 साल बाद राजधानी में बढ़ सकती गृहकर और जलकर की दरें, जानिए अब कितना देना होगा टैक्स

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Government tax लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में गृहकर की दरे बढ़ने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार पहले से ज्यादा देना होगा हाउस टैक्स।

  • कितना बढ़ा है टैक्स
  • 13 सालों बाद बढ़ेगा हाउस टैक्स
  • 13 साल बाद जल दर में भी होंगी बृद्धि

Government tax : कितना बढ़ा है टैक्स

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गृहकर की दरे बढ़ा दी गई है। अब गृहकर की दरें दोगुनी हो सकती है। लखनऊ नगर निगम अपनी आय को बढ़ाने के लिए गृहकर में बढ़ोत्तरी कर सकता है।

नगर पालिका को नगर निगम अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ नए कदम उठाना पड़ता है। इसी क्रम में इस साल भी उम्मीद है कि करो को बढ़ाया जा सकता है।

13 सालों बाद बढ़ेगा हाउस टैक्स

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 13 सालों से गृहकर नहीं बढ़ा है। गृहकर की बढ़ी दरों का असर राजधानी के छह लाख भवन स्वामियों को पड़ेगा। मतलब की लखनऊ नगर पालिका में कुल छह लाख भवन बनाए गए है।

13 साल बाद जल दर में भी होंगी बृद्धि

लखनऊ में गृहकर बढ़ने के साथ ही जलकर की दरों में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। जलकर बढ़ोत्तरी का असर राजधानी के चार लाख लोगों पर पड़ेगा। मतलब कि लखनऊ नगर निगम में चार लाख लोगों को जल का लाभ प्राप्त है।

नगर निगम की आय में गृहकर का हिस्सा 70 से 80 प्रतिशत होता है। नगर निगम अधिनियम में हर दो साल पर इसकी दरें पुनरीक्षित करने का प्रावधान है। लेकिन अभी 2010 की दरों पर ही गृहकर वसूला जा रहा है।

Also Read – अरबो का खर्चा सरकार का, जनता को कुछ नही, इमरजेंसी में डॉक्टर तैनात, ड्यूटी पर कोई नही

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox