होम / Health Tips: क्या आपको भी बारिश में होता है पिम्पल? बचने के लिए करें ये आसान उपाय

Health Tips: क्या आपको भी बारिश में होता है पिम्पल? बचने के लिए करें ये आसान उपाय

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज),Health Tips: मानसून का मौसम आने के साथ भरी मात्रा में बारिश की शुरुआत हो गई है। बारिश का पानी हमारी त्वचा पर बहुत ज्यादा असर डालता है। इस मौसम में चेहरे पर कई प्रकार के दाने, पिम्पल निकलते है जो चेहर पर दाग छोड़ देते है साथ ही ये दर्द का कारन भी बनते है। हम अपने चेहरे पर सर्दियों में मॉस्चराइज़र और गर्मियों में सनस्क्रीन तो लगाते है, लेकिन बरसात के मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल रखना हमें ध्यान नहीं रहता है। आइये जानते हैं कि बरसात के मौसम में कौनसे वो कारण है जिनकी वजह से चेहरे पर पिम्पल्स आते है।

बारिश में त्वचा का हाल

मॉनसून के मौसम में चेहरे की त्वचा पर एक्ने और पिम्पल आने की संभावनाएं बढ़ जाती है। यह मौसम ऐसी बिमारियों के लिए अनुकूल होता है। बारिश में होने वाला एसिड रेन चेहरे की संवेदनशील त्वचा पर एक्ने या पिम्पल बढ़ा सकता है। बारिश के पानी से स्किन पर सूजन, खुजली और रेडनेस जैसी चीजें हो जाती है।

मानसून के मौसम में नमी होती है जो इन्फेक्शन करने वाले जर्म्स को आसानी से पैदा कर सकता है। जो स्किन इन्फेक्शन का कारन बन सकता है। बारिश के मौसम में खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत होती है क्योकि इस मौसम में बहार का खाना खाने से फ़ूड इन्फेक्शन के साथ साथ स्किन पर भी इन्फेक्शन हो सकता है।

कैसे करे बचाव

मॉनसून के मौसम में कुछ आसान चीजों का उपयोग करके हम अपनी स्किन को बचा सकते है। एंटीबैक्टीरियल क्रीम का उपयोग करने से त्वचा पर बारिश के बैक्टीरिया का असर कम हो जाता है। जिससे इन्फेक्शन से होने वाले पिम्पल्स काम होते हैं और स्किन भी स्वस्थ रहती है। चेहरे को साफ़ पानी से समय-समय पर धोने से स्किन साफ़ होती है और एक्ने को जन्म देने वाले तत्वा साफ़ हो जाते है जो एक्ने को काम करता है।

हमारी त्वचा में छोटे-छोटे छेद होते है जिनके अंदर बारिश के जर्म्स के जाने से चेहर पर पिम्पल्स होते है। टोनर उन छेदों के आकर को कम करता है, इसलिए टोनर का उपयोग करके पिम्पल्स से बचा जा सकता है। नीम की कुछ पत्तियों का रोजाना स्वान करने से कौन साफ होता है और स्किन इन्फेक्शन का खतरा काम होता है।

Also Read- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox