Intimate Hygiene: गर्मियों में महिलाओं को होती है इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी समास्यें, जानिए क्या है इसका निवारण

इंडिया न्यूज:  (Women face problems related to intimate hygiene in summer): गर्मियों का मौसम में महिलाओं को अधिक परेशानी होती हैं। क्योंकि अधिक पसीने की वजह से वह कई बार वेजाइनल इंफेक्शन से जूझती हैं और इस विषय में वे खुलकर बात भी नहीं कर पाती हैं। इसलिए शरीर का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके अंदर सिर्फ पेट, आंत और त्वचा शामिल नहीं है। इंसान के शरीर का इंटिमेट हाइजीन भी उतना ही जरूरी है। वहीं इसके लिए मार्केट में तमाम तरह के इंटिमेट वॉश भी अवेलेबल है। जिसे आजकल महिलाएं रोज इस्तेमाल करती है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या इंटरनेट वॉश का रोजाना इस्तेमाल हमारे शरीर और इंटिमेट एरिया के लिए सही है। आज के इस रिपोर्ट में हम आपको इसी बात से रूबरू कराएंगे। 

फेमिनिन वॉश क्या है?

जैसे कि आपको नाम से ही पता चलता है कि इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल अंतरंग अंगों के लिए किया जाता है। जिससे इंटिमेट एरिया की सफाई की जा सके महिलाएं इसका उपयोग अपनी स्वच्छता के लिए करती है। साथ ही संक्रमण, दुर्गंध से खुद को दूर रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि इंटिमेट वॉश का आविष्कार किस तरह से किया गया है, जिससे योनि का प्राकृतिक पीएच संतुलित रहें इसलिए कुछ डॉक्टर्स भी इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। वही वजाइना की ऊपरी सतह को इंटरनेट वॉच से साफ करना उचित है लेकिन वजाइना के अंदर की त्वचा को एडमिट वॉश से साफ करना खतरनाक हो सकता है। वजाइना के अंदर अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो योनी को प्राकृतिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए होते हैं। इंटिमेट वॉश का वजाइना के अंदर इस्तेमाल करने से व प्राकृतिक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जिससे इंफेक्शन का खतरा बना रहता हैं। 

क्या फेमिनिन वॉश का रोजाना इस्तेमाल सही है?

 जिस तरह से हम रोजाना नहाते समय साबुन या शॉवर जेल का इस्तेमाल करते हैं। उसी तरह इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल भी रोजाना किया जाए यह उचित नहीं है। कुछ जानकारों का कहना यह है कि रोजाना इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने से योनि के बैक्टीरिया जो प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखते हैं। वह खत्म हो जाते हैं। जिससे योनि में जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इंटिमेट वॉश को वैकल्पिक दिन से इस्तेमाल करना त्वचा को एलर्जी से बचाता है। वैसे तो इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने की कोई उचित उम्र नहीं है लेकिन कहा जाता है कि जब लड़की के पीरियड शुरू हो जाए तो उसको इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल भी शुरू कर देना चाहिए। 

इंटिमेट वॉश के साइड इफेक्ट

इंटिमेट वॉश को सुरक्षित माना जाता है लेकिन कुछ महिलाएं इंटिमेट वॉश के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट जैसी परेशानियों को भी झलती है। इन साइड इफेक्ट्स में जलन, खुजली, ड्राइंग या फिर एलर्जी जैसी समस्याएं शामिल है। इसकी वजह इंटिम्ट वॉश में पाए जाने वाली केमिकल या फिर सुगंध हो सकते हैं। साथ ही इस वॉश का इस्तेमाल आपकी योनि में प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ देता है। अगर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने के बाद ऊपर बताए गए लक्षणों का आप किसी का भी सामना करते हैं। तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

 ये भी पढ़ेैं- Kadai Paneer Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी कड़ाही पनीर घर पर बानाए, जानिए बनाने के आसान तरीके

Aakriti Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago