होम / Kanwar Yatra 2024: सावन के पूरे महीने बंद रहेगी कांवड़ रूटों पर मीट की दुकानें, फरमान जारी

Kanwar Yatra 2024: सावन के पूरे महीने बंद रहेगी कांवड़ रूटों पर मीट की दुकानें, फरमान जारी

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। कई सुविधाओं की उपलब्धि के बाद एक और निर्देश जारी किया गया है कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर मीट की दुकानें बंद रखे जाएंगे। इस मामले पर भी चर्चा काफी समय से चलता आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह कदम मुरादाबाद नगर निगम की तरफ से उठाया गया है। आदेश के अनुसार सारे कावड़ मार्ग पर नॉनवेज की सभी दुकानें पूरे यात्रा के दौरान ना खोले जाएं। इस मामले पर नगर आयुक्त ने नोटिस भी जारी करवाया है। इस पूरे सावन के पावन महीने में इस आदेश का पालन किया जाएगा। इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि दूकानदार आदेश का पालन कर रहे हो।

Read More: Kanwar Yatra 2024: SC का बड़ा फैसला! नेमप्लेट लगाने का आदेश खारिज, नोटिस जारी

पूरे महीने बंद रहेंगे दूकान

बता दें कि 21 जुलाई से ही सावन का महीना शुरू हो चूका है और इस पावन महीने में दूर-दूर से कई सारे भक्त दर्शन करने और रूद्र अभिषेक करने के लिए यात्रा में शामिल होते हैं। उन्ही श्रद्धालुओं और यात्रियों की श्रद्धा और आस्था का सम्मान करते हुए इस आदेश को जारी किया गया है। पूरे महीने में सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा मार्गों पर श्रद्धालुओं की आम सुविधाओं का भी पूरा अंतजाम कराया गया है। नोटिस जारी करके इस फैसले की घोषणा की गई।

Read More: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा पर व्यवस्था कड़ी! सहारनपुर को 10 जोन, 3 सुपर जोन, 21 सेक्टर में बांटा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox