Mahashivratri 2022 Panchak Avoid 5 Works : महाशिवरात्रि पर लग रहा है पंचक, इस दौरान वर्जित हैं ये पांच काम

इंडिया न्यूज

Mahashivratri 2022 Panchak Avoid 5 Works : इस साल महाशिवरात्रि पर पंचक लग रहा है। महाशिवरात्रि 01 मार्च यानी मंगलवार को है। पंचक के समय में भगवान शिव की पूजा करने में कोई समस्या नहीं है। भगवान ​शिव स्वयं महाकाल हैं। वे ही आदि हैं और अंत भी। उनकी पूजा में राहुकाल भी अमान्य होता है। बिना पंचांग देखे आप भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं, लेकिन पंचक लगने की वजह से कुछ काम करना वर्जित है। उन कामों को करने से अनहोनी हो सकती है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन पंचक कब लग रहा है। इसका क्या अर्थ है और इसमें कौन से काम नहीं करने हैं।

महाशिवरात्रि 2022 पंचक प्रारंभ समय (Mahashivratri 2022 Panchak Avoid 5 Works)

महाशिवरात्रि 01 मार्च को है। इस दिन पंचक का प्रारंभ शाम 04 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। इसका समापन 06 मार्च दिन रविवार को तड़के 02 बजकर 29 मिनट पर हो रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों के योग से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहते हैं। पंचक को अशुभ माना जाता है। जब चंद्रमा कुंभ या मीन राशि में होता है, तब पंचक लगता है। घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती इन पांच नक्षत्रों को भी पंचक कहते हैं।

पंचक में वर्जित कार्य (Mahashivratri 2022 Panchak Avoid 5 Works)

जब पंचक लगा हो तो उस समय में दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ होता है। दक्षिण दिशा को मृत्यु के देवता यमराज की दिशा मानते हैं। पंचक में नए मकान की छत नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि और परिवार में अशांति होती है। पंचक के समय में पलंग नहीं बनवाना चाहिए। पंचक की अवधि में घास, लकड़ी, सूखे पत्ते आदि को एकत्रित नहीं करना चाहिए। इससे अग्नि का भय रहता है। पंचक में दाह संस्कार करना मना होता है, लेकिन चंदन की 5 लकड़ियों के साथ विधिपूर्वक दाह संस्कार करने से पंचक दोष दूर हो सकता है।

(Mahashivratri 2022 Panchak Avoid 5 Works)

Also Read : Elabor Card is Not Permissible in Islam : ई-श्रम कार्ड पर दारुल उलूम का फतवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago