होम / Petrol Diesel Price 5 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स

Petrol Diesel Price 5 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स

• LAST UPDATED : April 5, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today 5 April 2022 : पंद्रह दिनों में ईंधन की कीमतों में तेहरवीं बार बदलाव के साथ मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ईंधन दरों में कुल वृद्धि अब 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत अब 104.61 रुपये और 95.87 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे की वृद्धि के बाद 119.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि कल सीएनजी के दाम में 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई कीमत के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम है।

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें (Petrol Diesel Price 5 April 2022)

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। (Petrol Diesel Price 5 April 2022) पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

(Petrol Diesel Price 5 April 2022)

Also Read : Petrol- Diesel CNG Price Today 4 April 2022 पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox