Petrol Diesel Price 6 April 2022 : 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price 6 April 2022: बुधवार को यानि आज ईंधन की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ, पिछले 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की 14वीं बढ़ोतरी के बाद 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल आज 105 रुपये को पार कर गया, जबकि मुंबई में यह 120 रुपये को पार कर गया है।कीमतों में नवीनतम बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 84 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 104.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं कीमतें (Petrol Diesel Price 6 April 2022)

जानना जरूरी है कि तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क इंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं। (Petrol Diesel Price 6 April 2022) पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन आयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है।

मिस्ड कॉल से पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price 6 April 2022)

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

Also Read : Petrol Diesel Price 5 April 2022 आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट्स

Connect With Us: Twitter Facebook

Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago