होम / Petrol Diesel Price 9 April 2022 पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज राहत, जानें क्या है तेल का रेट

Petrol Diesel Price 9 April 2022 पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज राहत, जानें क्या है तेल का रेट

• LAST UPDATED : April 9, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price 9 April 2022: 9 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर रही और डीजल की कीमत भी इसके अनुरूप रही। जिससे जनता पर पड़ रही महंगाई की मार से थोड़ी राहत जरूर मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में बिक रहा है।

वहीं, डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में पिछले 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

मिस्ड कॉल से पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price 9 April 2022)

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल सेRSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

(Petrol Diesel Price 9 April 2022)

Also Read : CNG Price Today 7 April 2022 : CNG की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है ताजा दाम

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox