होम / Pilibhit News: मांग पूरी न होने पर तीन तलाक! विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

Pilibhit News: मांग पूरी न होने पर तीन तलाक! विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

• LAST UPDATED : February 26, 2023

Pilibhit News: (Triple talaq if demand is not met! attempt to kill a married woman) पीलीभीत (Pilibhit) के पूरनपुर क्षेत्र में दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गांव जादौपुर गहलुइया निवासी अनमता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। साथ ही आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा भी। जान से मारने की कोशिश भी की। विवाहिता मुश्किल से जान बचाकर मायके पहुंची। उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। पुलिस ने उसके पति गांव निवासी जावेद शेख समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की

अनमता बेगम ने बताया कि उसकी 7 महीने की बेटी है। करीब 1 साल से उसके ससुराली दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। तब उसने ससुरालियों के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन गांव वालों ने फैसला कर उसे फिर ससुराल भिजवा दिया। 22 फरवरी को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर फोन पर 3 तलाक दे दिया। ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही जान से मारने की कोशिश भी की।

मायके वालों को घटना की जानकारी मिली

वो मुश्किल से अपनी बच्ची को लेकर मायके पहुंची और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अनमता बेगम की ओर से उसके पति, ससुर-सास, देवर- ननद, बहनोई, चचिया ससुर, चचिया, ममिया सास, ममिया ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Also Read: Unnao: दूसरी बेटी के जन्म पर हैवान बने ससुराल वाले, हाथ-पैर बांधकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox