होम / Protein For Health: रोजाना शरीर को कितना प्रोटीन चाहिए? जानिए कितनी मात्रा में और कैसे करें प्रोटीन का सेवन

Protein For Health: रोजाना शरीर को कितना प्रोटीन चाहिए? जानिए कितनी मात्रा में और कैसे करें प्रोटीन का सेवन

• LAST UPDATED : August 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Protein For Health: प्रोटीन हर किसी के शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। आपको अपनी डेली की डाइट में प्रोटीन वाले खाने को शामिल करना चाहिए। आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए, जिसमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन सभी शामिल हो। प्रोटीन हमारे बाल, त्वचा, मसल्स और आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। प्रोटीन हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। हमारे शरीर के हर अंग को फिट रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है। आपको रोजाना कितना प्रोटीन खाना चाहिए और कैसे क्या सेवन करने का सही तरीका है। आज हम आपको इसका सही तरीका बताएंगे।

क्यों जरूरी है प्रोटीन

प्रोटीन हमारे शरीर में बिल्डिंग ब्लॉक्स की तरह काम करता है। प्रोटीन से मसल्स और शरीर मजबूत बनता है। हमारी आंखों से लेकर बाल, मसल्स, त्वचा, हॉर्मोंस और सेल्स के लिए प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन से सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है और नई कोशिकाओं का निमार्ण होता है। हमें हर रोज थोड़ा-थोड़ा प्रोटीन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

प्रोटीन रिच फूड्स
  • 1 कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 1 अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 1 कप योगर्ट में 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 2 चम्मच पीनट्स बटर में 8 ग्राम प्रोटीन
  • 4 से 5 बादाम में करीब 7 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 100 ग्राम चिकन में 25 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • वाइट ब्रेड की 2 स्लाइस में 5 ग्राम प्रोटीन होता है।
  • 100 ग्राम मछली में 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
हर दिन कितना प्रोटीन चाहिए?

महिलाओं में 20 से 70 साल की उम्र में 45 से 50 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन चाहिए होता है। जबकि पुरुषों को हर दिन 55 से 60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। बच्चों में प्रोटीन की सबसे अधिक जरूरत होती है। इनमें 3 साल की उम्र से 20 साल की उम्र तक 15 से 45 और 50 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है, जो इनकी उम्र के अनुसार निर्धारित होती है। साथ ही दिमाग में यह बात जरूर रखें कि बच्चा जो डायट ले रहा है, उस डायट का 10 से 20 प्रतिशत प्रोटीन रिच होना चाहिए।

ALSO READ: Modi Surname Case: राहुल गांधी की सजा पर रोक मिलने पर कांग्रेसियों ने मानाया जश्न, महासचिव सचिन चौधरी बोले- चुनाव से पहले देश..

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox