Sultanpur : 201 जोड़ों का सामूहिक विवाह, कन्या के खाते में भेजे 35000, भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे मौजूद

(mass marriage of 201 couples): यूपी (UP) के सुल्तानपुर (Sultanpur) में 201 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन हुआ। इस सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 51000 दिया गया।

  • सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 51000 मिले
  • कन्या के खाते में भेजे गए 35000
  • भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रहे मौजूद

सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 51000 मिले

यूपी के सुल्तानपुर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 201 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। प्रति जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 51000/- (इक्यावन हजार) की धनराशि में से 10000 (दस हजार) रूपये के जेवरात सहित घरेलू सामग्री एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 02 फलदार वृक्ष प्रदान किया गया। इसके अलावा कन्या के खाते में 35000/- की धनराशि व्यक्तिगत खाते में डीबीडी के माध्यम से धनराशि भेजी जायेगी।

कन्या के खाते में भेजे गए 35000

दरअसल, आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिला पंचायत सुल्तानपुर के परिसर में जिला पंचायत एवं समाज कल्याण के संयुक्त संयोजकत्व में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 01 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 201 जोड़े की शादी करायी गयी।

प्रति जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 51000/- की धनराशि में से 10000 (दस हजार) रूपये के जेवरात सहित घरेलू सामग्री एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 02 फलदार वृक्ष प्रदान किया गया। इसके साथ ही कन्या के खाते में 35000/- की धनराशि व्यक्तिगत खाते में डीबीडी के माध्यम से धनराशि भेजी जायेगी।

भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी रहे मौजूद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक,विधायक ताहिर खान एवं प्रधान तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत द्वारा समस्त नवयुगल दम्पत्ति हेतु सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आर्शीवाद दिया गया।

ALSO READ- आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) मर्डर मिस्ट्री पर परिजनों का आया बड़ा बयान, दस साल पहले मुंबई आई थी आकांक्षा

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago