होम / UP GIS 2023: यूपी ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम और अब तैयार है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

UP GIS 2023: यूपी ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम और अब तैयार है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

• LAST UPDATED : February 12, 2023

(UP is capable and now ready to play the role of growth engine) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने के लिए सक्षम है और अब तैयार भी है। पहली बार लखनऊ पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को लखनऊ के वृंदावन योजना में जारी यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह (UP GIS 2023)  को संबोधित कर रही थीं। जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यूपी देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने के लिए सक्षम है और अब तैयार भी है। यूपी के किसान अन्नदाता हैं। आज प्रदेश चीनी, आम और दूध के उत्पादन में सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया

आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि जिला यूपी उत्पाद के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रदेश का लघु और मध्यम उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। बता दें कि इसके पहले राष्ट्रपति के रूप में पहली बार लखनऊ पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू का अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।

यूपी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित यूपी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे। राष्ट्रपति इंवेस्टर्स समिट का समापन करेंगी। इसके अलावा शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी। ये पहला मौका है जब वो एक राष्ट्रपति के रूप में लखनऊ पहुंची हैं।

Also Read:- UP News: लोधेश्वर जा रहे कांवड़िया को ट्रक ने रौंदा, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox