होम / Tree Plantation Record: यूपी ने बनाया पौधरोपण का रिकार्ड, एक ही दिन में लगाए गए 36.51 करोड पौधे

Tree Plantation Record: यूपी ने बनाया पौधरोपण का रिकार्ड, एक ही दिन में लगाए गए 36.51 करोड पौधे

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News UP ( इंडिया न्यूज ), Tree Plantation Record: उत्तर प्रदेश ने शनिवार को पौधारोपण का रिकॉर्ड बना दिया। प्रदेश सरकार ने एक दिन में करीब 36.50 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट रखा था जो अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था, लेकिन शनिवार शाम तक प्रदेश ने कुल 36.51 करोड़ से अधिक पौधे लगा दिए।  ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत प्रदेश में इस विशाल पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’

शनिवार की सुबह सीएम योगी ने कुकरैल नदी के किनारे हरिशंकरी का पौधा लगाकर ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ का आरंभ किया। सीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान देशवासियों से किया था। इसी आह्वान पर पौधरोपण किया गया है। प्रदेश के 26 विभागों के साथ जनता की मदद से यह विशाल पौधारोपण किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां के नाम पेड़ लगाने पर इसे बचाने की भी जिम्मेदारी हमारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग जीव और सृष्टि के लिए संकट पैदा करने जा रहा है, इसके लेकर पर्यावरणविद् चिंतित हैं।

Also Read:- Road Accident: यूपी में ट्रक पलटने से 14 कांवड़िए घायल, गंगाजल लेने जा रहे थे हरिद्वार

ग्लोबल वार्मिंग पर बोले योगी

मुख्यमंत्री ने पिछले साल की बाद करते हुए बताया कि पिछले साल अक्टूबर में बड़े क्षेत्रफल में बाढ़ आई थी। अगस्त से मध्य सितंबर तक बाढ़ का समय रहता है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही पहली बार बाढ़ की विभीषिका झेलने पर मजबूर होना पड़ा। बाढ़ से 24 जिले के साथ 20 लाख से ज्यादा की आबादी पर प्रभाव पड़ा। यह दुष्प्रभाव ग्लोबल वार्मिंग की वजह से है। साथ ही तापमान के आंकड़ों को साझा करते हुए सीएम ने कहा कि यहां सामान्य तापमान 42-45 होता था, लेकिन इस बार 47-50 तक चला गया।

Also Read:- Health Tips: स्क्रीन पर काम करने से आंखों में होती है दिक्कत, करें ये उपाय

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox