file photo
UP News: (CM Manohar Lal Khattar’s death certificate issued) किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं। इसमें मृत्यु 5 मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का है।
हाल ही में शरारती तत्वों की एक ऐसी कारस्तानी सामने आई है जिससे यूपी से हरियाणा तक खलबली मच गई है। किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है।
मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। जरुरी बात ये है कि सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। अब प्रशासन शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है।
file photo
बता दें कि वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु 5 मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की। डीएम ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। चतरा पीएचसी के अधीक्षक डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि उनके यहां से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। ये किसने किया है, जांच कराई जा रही है।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…