UP NEWS : अधिकारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, अधिकारी भी कर ले अपनी बुद्धि ठीक योगी की हैं सरकार

(UP NEWS: Union Minister Sanjeev Balyan raging on officers): उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जहां एक ओर सत्तारूढ़ भाजपा व सपा रालोद गठबंधन के बीच बुढाना ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। वही गत 28 फरवरी को बुढाना तहसील में रालोद द्वारा आयोजित की गई महापंचायत में फुगाना के पूर्व प्रधान मोनू मलिक द्वारा पूर्व विधायक उमेश मलिक और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें पल कटी से काटने तक की बात कह दी थी।

खबर में खास:-

  • भाजपा व सपा के बीच बुढाना ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई
  • उमेश मलिक द्वारा शक्ति प्रदर्शन का आयोजन
  • मंच पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से लेकर कई बड़े पदाधिकारी मौजूद
  • उमेश मलिक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

उमेश मलिक द्वारा शक्ति प्रदर्शन का आयोजन

जिसके बाद भाजपा भी पीछे नहीं रहने वाली थी। इसी को लेकर सोमवार को बुढाना में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गठित की गई 3 सदस्यीय समिति के सम्मान समारोह के जरिए पूर्व विधायक उमेश मलिक द्वारा शक्ति प्रदर्शन का आयोजन किया और यह मीटिंग बुढाना ब्लॉक परिसर में रखी गई। जिसमें आसपास के गांव से भारी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।मंच पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से लेकर कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

उमेश मलिक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा तो वही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी पीछे नहीं रहने वाले थे। मंच पर लगभग 20 मिनट के अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राष्ट्रीय लोक दल समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने 2014 से केंद्र में मोदी और 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार के द्वारा कराए गए। विकास कार्यों का जमकर बखान किया। वही केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विपक्षी दलों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जिस तरह से 20-30 से लेकर 100 आदमी अगर इकट्ठा हो जाते हैं तो मीडिया उसको पंचायत लिखती है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत नहीं होती पंचायत का नाम भी बदनाम किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों पर भी अपनी जमकर भड़ास निकाली।

अपराधियों का सफाया हो रहा और योगी का बुलडोजर चल रहा है

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिस तरह से विपक्षी लोगों की पंचायत में अधिकारी दौड़े चले आते हैं। अधिकारी भी अपनी बुद्धि ठीक कर ले उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यहां योगी की सरकार है इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधियों का सफाया हो रहा है और योगी का बुलडोजर चल रहा है। गौरतलब है कि इस सम्मान समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उमेश मलिक को बुलढाणा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से ब्लॉक परिसर तक बुलडोजर पर लाया गया।

2022 में बुढाना विधानसभा भाजपा के हाथ से निकल गई

विपक्ष की महापंचायत के बाद भारतीय जनता पार्टी का यह सम्मान समारोह शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में 2022 में बुढाना विधानसभा भाजपा के हाथ से निकल गई और उसके बाद तमाम तरह की किलेबंदी के बाद बुलढाणा ब्लॉक प्रमुख भी राष्ट्रीय लोकदल की 75 वर्षीय महिला पालो देवी चुनाव जीत गई। उसके बाद से ही लगातार सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष में घमासान जारी है।जहां एक और सत्ताधारी पार्टी के द्वारा ब्लाक प्रमुख पालो देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शासन सत्ता का इस्तेमाल करते हुए उनके अधिकारों को सील कर दिया गया था और उसके बाद 3 सदस्य समिति गठित की गई है।

READ ALSO: UP NEWS : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया गया अभियान, कई क्विंटल लहन और अवैध कच्ची शराब की गयी नष्ट

Sonal Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago