होम / UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से एडमिट कार्ड जारी, जानें डिटेल

UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से एडमिट कार्ड जारी, जानें डिटेल

• LAST UPDATED : August 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Police Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आज से एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। सभी उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। परीक्षा के लिए सिटी सिल्प पहले ही जारी कर दी गई थी, जिससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल गई थी। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना आवश्यक है।

Read More: Gonda News: जीजा की छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

हेल्पलाइन नंबर भी है उपलब्ध

इसके अलावा, उम्मीदवारों को किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। हेल्पलाइन के जरिए उम्मीदवारों को साइट के खुलने का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। परीक्षा की कड़ी व्यवस्थाओं पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। बता दें कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर वेबसाइट पर डालकर एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे।

Read More: UP Politics: अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी CM की उपयोगिता पर उठाए सवाल, कह दी ये बात!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox