UP Tabadla Neeti 2024: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई नीति के आधार पर होंगे ट्रांसफर

India News UP (इंडिया न्यूज),UP Tabadla Neeti 2024: लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हट गई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कई नए फैसले ले रही है। उन्होंने प्रदेश में नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी दी है। इसके बाद, राज्य कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरू हो जाएँगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि 30 जून तक ट्रांसफर किए जाएँगे। ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

क्या है नई तबादला नीति

ट्रांसफर नीति के नियमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, वे पहले साल के ही हैं। ऐसे कर्मचारी जो जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल की पदकाल पूरी कर चुके हैं, उन्हें ट्रांसफर के कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। समूह क और ख के 20% अधिकारियों को तबादला किया जा सकता है। समूह-ग और घ के 10% कर्मचारियों के ट्रांसफर का निर्देशन ट्रांसफर विभाग अध्यक्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें: Hapur: टोल टैक्स माँगा तो चलाया बुलडोजर, बूथ को किया ध्वस्त, Video बनाते रह गए कर्मचारी

इससे ज्यादा संख्या में ट्रांसफर के लिए मंत्री की मंजूरी आवश्यक होगी। प्रदेश में ट्रांसफर में पिक और चूज सिस्टम को अंत किया गया है, जिसका मतलब यह है कि कर्मचारी अपनी पसंद के स्थान पर ट्रांसफर का चयन नहीं कर सकेंगे। पहले उन कर्मचारियों को ट्रांसफर किया जाएगा, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर काम कर रहे हैं।

दिव्यांग बच्चो के माता पिता को मिलेगी व्यवस्था

सरकार ने उन दिव्यांग बच्चों के माता-पिता के लिए तैनाती विकल्प प्रदान करने का ऐसा इंतजाम किया है जिनके बच्चे पूर्णतया चलने और बोलने में प्रभावित हैं ताकि उचित देखभाल और व्यवस्था मिल सकें।

कैबिनेट की बैठक

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 26 प्रस्ताव जल संसाधन मंत्रालय के हैं। सरकार की यह पहली पेपरलेस कैबिनेट बैठक है। सभी मंत्री टैबलेट लेकर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के चलते 4 महीने से योगी कैबिनेट की कोई बैठक नहीं हुई थी। आखिरी बैठक चुनाव अधिसूचना से पहले 5 मार्च को हुई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से लोकभवन में बैठक हुई।

ये भी पढ़ें: एयरहोस्टेस बनी चीयरलीडर, जमकर मचाया धमाल

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago