होम / UP Weather: मानसून में हुई 45% तक की गिरावट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

UP Weather: मानसून में हुई 45% तक की गिरावट, जानें मौसम विभाग का अपडेट

• LAST UPDATED : July 29, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर अपडेट आया है। मानसून में 45% तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ समय में बुधवार और गुरुवार तक हल्की बारिश हो सकती है। देखा जाए तो भारी बारिश के कारण पहले से ही लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब मानसून की गिरावट से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को संभलने का मौका मिलेगा। दूसरी तरफ, मोनसूनी बादल हवाओं क दिशा में भटक रही हैं, जिससे कई हिस्सों में बादल छाने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, बारिश में कमी से उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।

Read More: CM Yogi: सीएम योगी की घोषणा, शहीद जवान के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी

अगले 48 घंटों तक हलकी बारिश

मौसम विभग के जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में बारिश हल्की रहेगी, लेकिन मौसम में उमस बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि उमस के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इस मानसून सीजन में हुई गिरावट ने कृषि पर भी असर डाला है, जिससे कई किसान चिंतित हैं। हालांकि, हल्की बारिश से उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी इस अपडेट के बाद लोग सतर्क और तैयार हैं, ताकि किसी भी संभावित समस्या से निपटा जा सके। कई प्रभावित जगहों पर लोगों को परिस्थितियों से निपटने का समय मिलेगा।

Read More: UP Politics: प्रयागराज पहुंचे चंद्रशेखर, यूपी उपचुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox