होम / Walking Benefit: पैदल चलने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप, 11 मिनट तेज चलना दे सकता शरीर को ये लाभ…  

Walking Benefit: पैदल चलने के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप, 11 मिनट तेज चलना दे सकता शरीर को ये लाभ…  

• LAST UPDATED : April 5, 2023

Walking Benefit On Health: हर दिन में कुछ कदम चलना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है और हम एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। शारीरिक व्यायाम हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। दिल के दौरे समेत अन्य तेजी से फैलने वाली बीमारियों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डॉक्टर्स भी यही सुझाव देते हैं कि कुछ मिनटों की सैर, व्यायाम या योग या किसी भी शारीरिक गतिविधि को शामिल करना लाभदायक है। वैसे ही कई अध्ययन में पाया गया है कि 11 मिनट रोज तेज चलना या फिर सामान्य मध्यम गति से चलना हृदय रोग, कैंसर जैसी बिमारियों को भी कम करता है।

वॉक करना दे सकते है ये फायदे

  • पैदल चलने से शरीर के फैट को कम करने में मदद मिलती है। जिससे वजन घटाने की यात्रा सरल होती है और हार्ड अर्टक का खतरे भी नहीं होती।
  • पैदल चलने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है और हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • पैदल चलने से मधुमेह के लक्षण और जोखिम को कम किया जा सकता है या फिर उसे पूरी तरीके से दूर करने में मदद मिलती है।
  • पैदल चलने से दिमाग तेज होता है और रोज के कार्य में आसानी होती है। इससे बॉडी में ब्लड सरकुलेशन भी बढ़ता है।
  • पैदल चलने से जोड़ों को सहारा देने वाली मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • पैदल चलना ऊर्जा बढ़ाने और दिमाग को आराम देने के लिए मददगार होता है।

ये भी पढ़ें:- Summer fruits: गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox