Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News: यूपी पुलिस का कारनामा, 95 साल की वृद्ध पर लगाया...

Kanpur News: यूपी पुलिस का कारनामा, 95 साल की वृद्ध पर लगाया रंगदारी का मुकदमा, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Kanpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कारनामों के लिए जानी जाती है। ऐसे में एक ऐसी घटना प्रदेश के कानपुर से सामने आई है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल कानपुर पुलिस ने एक 95 साल की महिला पर रंगदारी का मुकदमा लगाया है। पुलिस के इस कारनामें से सभी हैरान हैं। बताया जा रहा है कि खबर मिलने के बुजुर्ग महिला अपने बहु के साथ कमिश्नर के पास पहुंची है। वहां पर अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला के उपर रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल बुजुर्ग महिला कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि कल्याणपुर में उनका एक प्लॉट है। जिसपर कुछ अराजक तत्व कब्जा करना चाहते हैं। इस कारण ही उनपर केस किया गया है। उन्होंने कहा कि वो ठीक से चलने फिरने में भी असमर्थ है। इसी के साथ उनको मोतियाबिंद भी है। बावजूद इसके कल्याणपुर पुलिस ने मेरे उपर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर दिया।

किस मामले में केस दर्ज

वहीं जिस महिला ने मामला दर्ज कराया है उसका नाम माधुरी है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि 6 मई को ट्राली पर आए आरोपियों ने प्लॉट पर लगे गेट को तोड़ दिया। वहीं उसके अगले दिन जैसे ही उसके पति बाउंड्री भरवाने के लिए प्लॉट पर पहुंचे आरोपी महिला समेत 10 से 12 लोगों ने उनके पति पर हमला कर दिया। वहीं प्लॉट को खाली करने के लिए पैसे की डिमांड करने लगे। माधुरी ने आरोप लगाया कि इन्होंने 10 लाख रुपए की रकम मांगी है। जिसके बाद ये मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बुजुर्ग ने खटखटाया कमिश्नर का दरवाजा

वहीं अब जब मामला दर्ज हो गया है। इसके बाद महिला खुद को बहु के साथ कमिश्नर के पास पहुंच गई वहां पइस मामले की जानकारी दी। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कानपुर पुलिस की फजीहत हुई तो पुलिस ने बुजुर्ग महिला का नाम एफआईआर से हटा दिया है।वहीं इस मामले पर पुलिस ने कहा कि दो पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बुजुर्ग महिला का भी नाम था। बुजुर्ग महिला का नाम केस से हटा दिया गया है, बाकी अन्य लोगों पर जांच जारी है।

Also Read:

Vande Bharat Train: UP के तीन शहरों से होकर गुजरेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए इसके ठहराव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular