Wednesday, July 3, 2024
HomeGovernment ActionKashipur News: CM धामी का काशीपुर दौरा, कई विकास कार्यों का किया...

Kashipur News: CM धामी का काशीपुर दौरा, कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), काशीपुर “Kashipur News” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज कार्यालय का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया।

विकास के नए युग की शुरुआत

बता दें, इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में विकास के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को मैं नमन करता हूं। यदि आज हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी यश पताका को सम्पूर्ण विश्व में फहरा रही है तो इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्रद्धा, विश्वास और कड़ी मेहनत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का अटक से कटक और कन्याकुमारी से लद्दाख तक विस्तार हो चुका है। भाजपा ही शायद आज भारत का एक मात्र राजनैतिक संगठन है जिसका कार्यकर्ता बूथ और पन्ना स्तर तक दिन-रात कड़ी मेहनत करता है।

’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाईयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है।

Also Read: Uttarakhand Development: जल्द बदलेगी सीमावर्ती गांव की तस्वीरें, सरकार करने जा रही इस योजना पर काम

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular