Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तराखंडKashipur News: मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक, घंटो तक चला हाई वोल्टेज...

Kashipur News: मोबाईल टावर पर चढ़ा युवक, घंटो तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Youth climbed on mobile tower) काशीपुर में एक युवक के मोबाईल टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा के चलते युवक को 2 घंटे के बाद टावर से उतारा गया। सात साल पहले भी इसी टावर पर चढ़ा था युवक।

खबर में खास:-

  • युवक के मोबाईल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप 
  • घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा
  • सात साल पहले भी इसी टावर पर चढ़ा था

जसपुर में टावर पर चढ़ा युवक

जसपुर कोतवाली क्षेत्र में कल सुभाष चौक के करीब पंजाब नेशनल बैंक जसपुर के पीछे टावर पर एक युवक चढ़ गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा तब जाकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।

युवक को 2 घंटे के बाद टावर से उतारा

दरअसल जसपुर का रहने वाला सुभाष नामक यह व्यक्ति पूर्व में भी मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है। आज एक बार फिर वह अचानक स्टेट बैंक के पीछे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर अचानक युवक के चढ़ने की सूचना पूरे शहर में फैल गई जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम जमा हो गया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी खबर मिलते ही तहसीलदार जसपुर पूनम पन्त, एसपी काशीपुर अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी काशीपुर वन्दना वर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को उतारने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कई घंटे तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। काफी समझाने के बाद युवक को 2 घंटे के बाद टावर से उतारा गया।

सात साल पहले भी टावर पर चढ़ा था

पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सुभाष नाम का व्यक्ति है जो टावर पर चढ़ गया था और अब से सात साल पहले भी इसी टावर पर चढ़ा था। इधर उधर की बात इसके द्वारा की जा रही है। इससे बातचीत करके इसे उतारा गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Also Read: Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, यहां हुई जमकर ओलावृष्टि

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular