Tuesday, July 2, 2024
HomeGovernment ActionKashipur: कैबिनेट मंत्री के वायरल वीडियो पर विपक्ष खूंखार, राज्य सरकार का...

Kashipur: कैबिनेट मंत्री के वायरल वीडियो पर विपक्ष खूंखार, राज्य सरकार का जमकर किया विरोध

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) काशीपुर: “Kashipur” मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि आरोपी मंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटाया जाए। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया गया।

कैबिनेट मंत्री के वायरल वीडियो पर विपक्ष खूंखार

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की

अग्रवाल के खिलाफ अल्मोड़ा में भी कांग्रेस का मोर्चा

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की

उत्तराखण्ड में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा ऋषिकेश में युवक के साथ मारपीट हुए वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। बता दें, उत्तराखण्ड राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा मंगलवार को ऋषिकेश में आम नागरिक के साथ खुलेआम मारपीट की गई। जिस के बाद से कांग्रेस पार्टी ने घोर निंदा करते हुए भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसे मंत्री को जल्द ही बर्खास्त करें। जिसने की आम नागरिक के साथ दुर्व्यवहार किया है। ऐसे मंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा लेना चाहिये।

मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि आरोपी मंत्री को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से हटाया जाए। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार बुधवार को महाराणा प्रताप चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया गया।

अग्रवाल के खिलाफ अल्मोड़ा में भी कांग्रेस का मोर्चा

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक व्यक्ति से की गई मारपीट के मामले में अब राजनीति रंग लेने लगी है। बता दें, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ अल्मोड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को गुंडा बताते हुए बर्खास्त करने की मांग उठाई।

Also Read: GB Pant College: विवादो में रहने वाले जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में छापेमारी पर मिली कई अनियमत्ताएं

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular