Monday, July 15, 2024
Homeउत्तर प्रदेशKaushambi: 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात;...

Kaushambi: 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात; एसएसपी ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -

Kaushambi

इंडिया न्यूज, कौशांबी (Uttar Pradesh)। यूपी के कौशांबी में नाबालिग किशोरी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामला करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर साल भर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी ने परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

हाईस्कूल में पढ़ती है छात्रा
पीड़ता हाईस्कूल की छात्रा है। वह कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ती है। इसी स्कूल में गांव का एक युवक भी पढ़ाई करता है। स्कूल आने-जाने के दौरान दोनों में बातचीत शुरु हुई। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। कुछ दिनों बाद लड़की ने लड़के से गर्भ ठहरने की बात बताई। युवक ने गंभीरता से नहीं लिया। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो उसने दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूरे मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि करारी थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी फरार है गिफ्तारी के लिए दो टीमें लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सरेराह SBI ग्राहक सेवा संचालक से की थी लूट

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular