Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsKedarnath Avalanche: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हिमस्खलन के मामले, जानें 10...

Kedarnath Avalanche: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हिमस्खलन के मामले, जानें 10 महीने में कितनी बार हुआ हिमस्खलन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), केदारनाथ “Kedarnath Avalanche”: उत्तराखंड में चल रही केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। इस दौरान हिमस्खलन के करीब 5 मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। श्रध्दालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अपरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया।

2013 में इसी रास्ते से आपदा की दस्तक हुई थी

बताते चलें कि जून 2013 में इसी रास्ते से आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। जिसके चलते उत्तराखंड के इतिहास के पन्नों में उस खौफनाक मंजर का किस्सा दर्ज हो गया। इसके साथ ही बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की यह पांचवीं घटना है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था।

हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जमी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हालांकि हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है। बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सवा सात बजे केदारनाथ से करीब चार किमी पीछे चाेराबाड़ी ताल के ऊपरी क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर के एक हिस्से में हिमस्खलन हुआ था। जिस वजह से पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी है।

पिछले साल 3 बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े 4 बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

Also Read:Uttarkashi Crime: बड़ी खबर! नवाब पर आराकोट में दो नाबालिक बहनों को बहला फुसला कर भगाने का आरोप

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular