Saturday, July 6, 2024
HomeAasthaKedarnath: भक्तों की भीड़ को देखते हुए 22 घंटे खोला जा रहा...

Kedarnath: भक्तों की भीड़ को देखते हुए 22 घंटे खोला जा रहा मंदिर, अब तक इतने लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Kedarnath” : उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खराब मौसम के चलते एक फैसला लिया है। जहां, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। लेकिन धाम में लगातार भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर को 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। मतलब रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक भक्तों को गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं, भक्तों द्वारा बुक की गई ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं भी कराई जा रही हैं।

सभामंडप से ही दर्शन की व्यवस्था की गई

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर में दर्शन का समय यात्रियों की संख्या के हिसाब से तय किया जाता है। वहीं इस बार ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सके इसके लिए मंदिर को 22 घंटे तक खोला जा रहा है। वहीं, बीते एक सप्ताह के अंदर धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या 20 हजार से अधिक हुई है। जिसके चलते यह फैसला लिया गया। मई के दूसरे सप्ताह तक भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए गए लेकिन उसके बाद भी प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण सभामंडप से ही दर्शन की व्यवस्था की गई।

पंजीकरण पर 15 जून तक रोक

वहीं इस बार चारधाम यात्रा में मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनके सामने आया है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। लेकिन एक बार फिर खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

36 दिनों में भी दर्शनार्थियों का आंकड़ा 6 लाख 30 हजार

25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष बीते वर्ष से भी अधिक भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। यात्रा शुरु होने के सिर्फ 36 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 6 लाख 30 हजार के पार हो गया है। धाम में प्रतिदिन श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकुशल लौटें, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।

चार दिन के लिए हुए पंजीकरण

दिन                 केदारनाथ            बदरीनाथ
30 मई             22633              22669
31 मई             22681              21462
1 जून              22753              17818
2 जून              22240              19060

Also Read: Uttarakhand Weather: खराब मौसम के चलते छह जिलों में बारिश और बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular