Tuesday, July 16, 2024
HomeBreaking NewsKhesari Lal Yadav latest News : खेसारी लाल यादव मुख्यमंत्री की सभा...

Khesari Lal Yadav latest News : खेसारी लाल यादव मुख्यमंत्री की सभा में लेकर पहुंचे ‘अवैध’ बंदूक, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, आखिर क्या है मामला 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Khesari Lal Yadav latest News लखनऊ : किसी भी प्रदेश के सीएम की सुरक्षा में सेंध लगाना आसान नहीं होता हैं।

सीएम के साथ हमेशा पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहती है। इन सब के बीच सीएम के सामने बंदूक लेकर खड़ा हो जाना आसान बात नहीं है। लेकिन अगर कोई ऐसा करता है तो बेहद चौंकाने वाला बात है। लेकिन भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ऐसा कर दिखाया।

वह मुख्यमंत्री के पब्लिक मीटिंग के दौरान मंच पर ही बंदूक लेकर पहुंच गए, जिसे देख मुख्यमंत्री खुद दर गए। यह देख सुरक्षा में मौजूद पुलिस वालो ने खेसारी लाल यादव के हाथों से बंदूक को जप्त किया। इसके बाद खेसारी लाल यादव हंसते नजर आये।

रंजन सिन्हा ने निभाया सीएम का रोल

दरअसल, यह सिन भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘अवैध’ के शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म की शूटिंग यूपी के सोनभद्र जिले में हुई है। खेसारी की इस फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका में भोजपुरी के सबसे बड़े फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा ने सीएम का रोल निभाया।

बता दे, रंजन सिन्हा इस फिल्म में सीएम बने गए है। जिसके सामने भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव बंदूक लेकर आ जाते हैं। बता दे, फिल्म के इसी सेट की तस्वी सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को लेकर लोग मजाक बना रहे है। साथ ही मुख्यमंत्री के किरदार को खूब पसंद कर रहे है। रंजन सिन्हा भोजपुरी फिल्मों के प्रचारक के रूप में एक ट्रेंड मार्क हैं, रंजन सिन्हा ने कई अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म प्रचारक का अवार्ड भी पाया है।

रंजन ने फिल्म की तारीफ में कहा कि

फिल्म अवैध को लेकर रंजन सिन्हा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा पर आधारित फिल्म है। उन्होंने ने बताया कि अभिनय करना मेरा सौख नहीं है। लेकिन जब समय मिलता है कर लेता है। मुझे दर्शको का प्यार पाना बहुत अच्छा लगता है।

Also Read – युवक पर कैंची से हमला, दबंगो ने पहले भी की थी मारपीट, युवक की हालत गंभीर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular