Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsKing Charles: 74 साल बाद ताजपोशी,ब्रिटेन,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत इन 15 देशों के...

King Charles: 74 साल बाद ताजपोशी,ब्रिटेन,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत इन 15 देशों के होंगे राजा; इतने हजार करोड़ खर्च

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),King Charles: ब्रिटेन के राजपरिवार में आज अलग ही रौनक है। 70 साल बाद ब्रिटेन में राजतिलक होने जा रहा है। यह ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगी। बता दें सितंबर 2022 को ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के राजा बने। हालंकि आधिकारिक तौर पर उन्होंंने गद्दी नहीं संभाली थी। आज यानी 6 मई को वो आधिकारिक तौर पर गद्दी संभालने जा रहे हैं।

1953 के बाद आज हो रही है ताजपोशी

ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

15 देशों के बन जाएंगे राजा

बीते साल महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ही किंग चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था लेकिन आज औपचारिक रूप से उनकी ताजपोशी हो रही है। वहीं ताजपोशी के बाद किंग चार्ल्स ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत 15 देशों के राजा बन जाएंगे।

दुनियाभर से करीब 2000 मेहमान होंगे शामिल

शाही परिवार की अगर बात करें तो हाल के समय में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अपनी शाही पदवी छोड़ दी है। अब खबर है कि प्रिंस हैरी, किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं बनेंगे। चार्ल्स की ताजपोशी में दुनिया के कोने-कोने से करीब 2000 से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस  ताजपोशी पर करीब 2500 करोड़ रूपये के खर्च होने का अनुमान है। किंग चार्ल्स  की इस तोजपोशी में कई वैश्विक नेता भी शिरकत कर रहे हैं। भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होने इंग्लैंड में हैं।

UP News: कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन को अखिलेश यादव का पूर्ण समर्थन, जानें क्या कहा?

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular