Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsKRK Arrested : फिल्म निर्माता KRK गिरफ्तार, ट्वीट कर बताया जान को...

KRK Arrested : फिल्म निर्माता KRK गिरफ्तार, ट्वीट कर बताया जान को है खतरा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) KRK Arrested : फिल्म निर्माता और अभिनेता कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार (KRK Arrested) कर लिया। बता दे, अभिनेता कमाल राशिद अक्सर अपने विवादित पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है। अभिनेता कमाल के खिलाफ 2016 में मामला दर्ज किया गया था, जिसके तहत वह देश छोड़कर नहीं जा सकते।

बताया जा रहा है कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई जा रहे थे, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी खुद कमल ने ट्वीट कर दी । साथ ही लिखा कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

क्या खतरे में है KRK की जान ?

अपने विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर कमल ने हाल ही में ट्वीट कर अपने पुराने मामले और गिरफ्तारी का जिक्र किया है। कमल ने ट्वीट कर पूरी जानकारी दी। कमल ने लिखा- मैं एक साल से मुंबई में हूं। मैं लगातार सभी अदालती तारीखों पर समय पर उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नया साल मनाने के लिए दुबई जा रहा था । लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 में दर्ज एक मामले में वांछित हूं।

इसके साथ ही कमाल ने अपने ट्वीट में सलमान खान का भी जिक्र किया और लिखा- सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है । अगर किसी भी परिस्थिति में मैं थाने या जेल के अंदर मर जाऊं तो आप सभी जान लें कि यह हत्या है और आप सब जानते हैं कि जिम्मेदार कौन है । इसके साथ ही कमल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और न्यूज चैनलों को भी टैग किया।

विवादित ट्वीट करते रहते हैं KRK

कमल अक्सर सेलेब्स को लेकर विवादित ट्वीट करते रहते हैं। कमाल पर बिना वजह सेलेब्स को बदनाम करने वाले ट्वीट करने का आरोप है। इस मामले में वह कई बार जेल जा चुके हैं। कमल को 2022 में दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। सबसे पहले, उन्हें इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर विवादित ट्वीट्स के लिए गिरफ्तार किया गया था। 2016 में विक्रम भट्ट ने भी कमल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पिछले साल सितंबर में कमल की फिटनेस ट्रेनर ने भी उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद कमल को गिरफ्तार कर लिया गया।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular