Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatKushinagar News:फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, दहशत में इलाके के...

Kushinagar News:फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, दहशत में इलाके के लोग

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव में पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला युवक। शव को पेड़ से लटका पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सुचना दी। ग्रामीणों की सुचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।

बता दें कि रामपुर बंगरा के अंदर आने वाले मुसहर टोला के ग्रामीण जब सुबह खेत के तरफ टहलने निकले तो उन्होंने शव को पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव के शीशम के पेड़ पर युवक को लटका देखा तो लोगों ने हल्ला किया। जिसके बाद गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र छट्ठू के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 27 साल है। मृतक जेवही एहतमाली का रहने वाला बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि मृतक कभी- कभी अपने चाचा जो की मुसहर बस्ती में रहते थे। उनके घर पर आया करता था। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से इसके बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस के आधार पर युवक ने आत्महत्या की है। उसने प्रेम प्रसंग के साथ अपनी शादी की थी। पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं है। युवक के माता- पिता पहले ही दुनिया छोड़ कर जा चुके है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है कि आखिर मौत की वजह क्या है। फिलहाल पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है।

 

ये भी पढ़े-UP News:सीएम योगी का निर्देश, अन्नदाता के संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular