Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLakhimpur Kheri: लड़की को लेकर फरार हुआ दारोगा, मुकदमा दर्ज, विभाग ने...

Lakhimpur Kheri: लड़की को लेकर फरार हुआ दारोगा, मुकदमा दर्ज, विभाग ने की कार्रवाई

- Advertisement -

Lakhimpur Kheri

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दारोगा पर गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि दारोगा एक लड़की को लेकर फरार हो गए हैं। दारोगा के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे के बाद महकमा खासा परेशान नजर आ रहा है। पुलिस का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।

पिता ने लखनऊ में दर्ज कराई शिकायत
लखीमपुर खीरी में तैनात सब इंस्पेक्टर जगेंद्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। यह आरोप लड़की के पिता द्वारा लगाया गया है। पिता ने कहा कि उनकी लड़की और दारोगा का पता नहीं लग रहा है। लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराए पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तहरीर में बताया गया है कि बेटी पढ़ाई के लिए लखनऊ में रह रही थी। 12 दिसबंर को लखनऊ जाने के बाद उसका कोई पता नहीं लगा है। सहेलियों ने बेटी के दारोगा के साथ जाने की सूचना दी है। इस मामले के सामने आने के बाद से अभी तक न बेटी का कुछ पता चल सका है और न ही दारोगा का।

पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी 9 दिसंबर 2022 को घर आई थी। इसके बाद वह 12 दिसंबर को फिर से लखनऊ चली गई। लखनऊ जाने के बाद से उसका कोई पता नही हैं। इस बीच उसकी सहेलियों ने पुलिस लाइन में तैनात दारोगा जागेंद्र सिंह को लेकर जानकारी दी है। दारोगा भी 6 दिसंबर 2022 से गायब है।

राजस्थान के लिए पुलिस टीम हुई रवाना
इस मामले में डीसीपी ने दारोगा को सस्पेंड करने के लिए संस्तुति करते हुए, एसपी खीरी को चिट्ठी भेजी है। मामले सुर्खियों में आने के बाद दारोगा और लड़की की तलाश तेज कर दी गई है। सूत्र के अनुसार दारोगा की लोकेशन मेहंदीपुर बालाजी मिलने के बाद टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: केशव का अखिलेश पर करारा हमला, बोले- पिछड़ी जाति का उप मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular