Tuesday, July 9, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLakhimpur Khiri Road Accident: टैक्सी और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 4 लोगों...

Lakhimpur Khiri Road Accident: टैक्सी और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Lakhimpur Khiri Road Accident: लखीमपुर खीरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक एक टैक्सी और ट्रैक्टर की टक्कर में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। वहीं इस हादसे की चपेट में एक बाईक भी आ गई। बाईक पर कुल 4 लोग सवार थे। सभी की इस हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक पर पति-पत्नी व बच्ची समेत चार लोग सवार थे।

टक्कर की चपेट में आने से बाईक सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पूरी घटना लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में निघासन मार्ग की है।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में लग गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी को 4 लोगो को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने बहनोई जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था।

इस बीच पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्सी वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाईक सवार भी आ गए। चपेट में आने के कारण सभी बुरी तरीके से घायल हो गए। वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले सभी की मौत हो गई।

Also Read:

Lucknow: इकाना स्टेडियम में बड़ा हादसा, तेज हवा में गिरा बोर्ड, दो की मौत, एक घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular