Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLalitpur: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद चरण सिंह का पार्थिव शरीर...

Lalitpur: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद चरण सिंह का पार्थिव शरीर , रो पड़ा हर दिल, गांव हुआ गमगीन

- Advertisement -

Lalitpur

इंडिया न्यूज,ललितपुर (Uttar Pradesh): सिक्किम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चरन सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह ललितपुर के सौजना गांव स्थित घर पर पहुंचा। जिसे देखते ही परिजनों का कोहराम मच गया। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ।

तिरंगे झंडे में लिपटा चरन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह लगभग 7 बजे महरौनी पहुंचा। यहां से सौजना गांव की ओर वाहनों का काफिला आगे चला तो ग्रामीणों ने नम आखों से चरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लगभग 8 बजे शव गांव पहुंचा, तो परिजनों सहित ग्रामीणों का कोहराम मच गया।

शहीद चरण सिंह को आखरी बिदाई
श्रम एवं योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीएम आलोक सिंह,एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित कई प्रमुख लोगों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर चरन सिंह को श्रद्धांजलि दी। दोपहर लगभग 1 बजे शहीद चरण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पार्थिक शरीर को बड़े भाई के बेटे ने मुखाग्नि दी । शहीद चरण सिंह को आखरी बिदाई देने को हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल मौके तैनात रहें।

यह भी पढ़ें: Kanpur: शराब को लेकर 2 दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे की कर दी हत्या

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular